VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

23 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
अमरीका में विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या
11/01/2009

Those who detest Top-100 ratings of high schools say America's educational system is in trouble if test scores and rankings begin to count more than the quality of teaching
students
अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन और शैक्षणिक आदान प्रदान को बढ़ावा देने वाले एक ग़ैर सरकारी संगठन, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के अनुसार, अमरीका के कौलेजों और विश्व विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे अंतर्राष्ट्रीय छात्र छात्राओं की संख्या सन 2008 में सबसे अधिक रही ।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो की सहायता से प्रकाशित अपनी “ओपन डोर 2008” रिपोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान ने ध्यान दिलाया कि 2007/2008 शैक्षणिक वर्ष में विदेशी छात्रों की कुल पंजीकृत संख्या सात प्रतिशत बढ़ कर 623,805 तक पहुंच गई जो एक रिकार्ड है । नए पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या दस प्रतिशत बढ़ी ।

भारत से अमरीका आने वाले छात्र छात्राओं की संख्या अभी भी सबसे अधिक है जो पहले की अपेक्षा 13 प्रतिशत बढ़ कर 94,563 तक पहुंच गई । छात्र छात्राओं की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चीन का नंबर दूसरा रहा, जो 81,127 है । अमरीका में पढ़ाई कर रहे दक्षिण कोरिया के छात्र छात्राओं की संख्या ग्यारह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 69,124 तक पहुंच गई ।

सऊदी अरब से आने वाले छात्र छात्राओं की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ कर 9,873 तक पहुंच गई । वियतनामी छात्र छात्राओं का पंजीकरण 45 प्रतिशत बढ़ा और 8,769 तक पहुंच गया । इंडोनेशिया से आने वाले छात्र छात्राओं में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई । इस समय उनकी संख्या 7,692 है । नाईजीरिया से आने वाले छात्र छात्राओं का पंजीकरण भी पांच प्रतिशत बढ़ा और उनकी संख्या 6,222 तक पहुंच गई । ओमान, इराक़ और क़तर से आने वाले छात्र छात्राओं की संख्या में भी काफ़ी वृद्धि हुई ।

छात्र वीज़ाओं की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए अमरीकी विदेश मंत्रालय ने रिकार्ड संख्या में 710,631 एफ़, जे और एम छात्र और आदान प्रदान पर्यटक वीज़ा प्रदान किए, जो पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 9.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष  2001 की अपेक्षा 26 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है ।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने सन 2007 के वित्त वर्ष में चीनी नागरिकों को लगभग 40 प्रतिशत अधिक छात्र और आदान प्रदान पर्यटक वीज़ा प्रदान किए । 2006 के वित्त वर्ष में भी 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी । विदेश मंत्रालय ने सन 2008 के वित्त वर्ष में मध्य पूर्व से आने वाले छात्र छात्राओं को भी 2007 के वित्त वर्ष की तुलना में 26.2 प्रतिशत अधिक वीज़ा प्रदान किए ।

शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के अमरीकी सहायक विदेश मंत्री गोली अमीरी ने कहा कि “ओपन डोर्स” के आंकड़े “एक बार फिर यह दर्शाते हैं कि अमरीका में पढ़ाई करना अभी भी अंतर्राष्ट्रीय छात्र छात्राओं का इच्छित लक्ष्य है ।” अमरीका सरकार, अंतर्राष्ट्रीय छात्र छात्राओं का अमरीका में स्वागत करने की वचन बद्धता में अमरीका के उच्च शैक्षणिक समुदाय के साथ है ।


E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें