VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

10 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
वीज़ा में छूट कार्यक्रम
17/01/2009

[insert caption here]

अमरीका संपूर्ण विश्व के उन नागरिकों का स्वागत करता है जो सदिच्छा से अमरीका की यात्रा करना चाहते हैं, यहां पढ़ने के लिए आना चाहते हैं या व्यवसाय करना चाहते हैं । इस तरह की यात्रा को सुगम बनाने का एक तरीक़ा है, अमरीका सरकार का वीज़ा में छूट का कार्यक्रम ।

वीज़ा में छूट कार्यक्रम के तहत कुछ विशेष देशों के नागरिक बिना वीज़ा के पर्यटन या व्यवसाय के लिए अमरीका की यात्रा कर सकते हैं और यहां 90 दिनों या उससे कम समय तक रह सकते हैं । यह कार्यक्रम सन 1986 में शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य था यात्रा के लिए अनावश्यक बाधाओं को दूर करना, पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना जिससे अमरीकी विदेश मंत्रालय अपनी परामर्श सेवाओं को अन्य क्षेत्रों के लिए इस्तेमाल कर सके ।

इस समय 35 देश वीज़ा में छूट कार्यक्रम में शामिल हैं । इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशों को कई सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना होता है जैसे क़ानून लागू करने के उन्नत तरीक़े और सुरक्षा संबंधी आंकड़े अमरीका को बताना, और किसी को दिए हुए या न दिए हुए, खोए या चोरी किए गए पासपोर्ट्स के बारे में समय पर अमरीका को बताना । वीज़ा में छूट कार्यक्रम के सदस्य देशों को आतंकवाद विरोधी प्रयासों में लगा होना चाहिय, क़ानून लागू करने में कोई ढील नहीं देनी चाहिए, सीमा पर अच्छा नियंत्रण होना चाहिए और उस देश में दस्तावेज़ों की सुरक्षा के कड़े मानदंड होने चाहिए ।

इसके अलावा किसी देश को वीज़ा में छूट का दर्जा प्रदान करना अमरीका के निर्णय पर निर्भर करता  है । वांछित शर्तें पूरी करने का मतलब यह नहीं समझना चाहिए कि उस देश को वीज़ा में छूट का दर्जा मिल ही जाएगा ।

इन 35 देशों के नागरिक बिना वीज़ा के अमरीका की यात्रा तभी कर सकते हैं जब वह कुछ शर्तें पूरी करें । उन्हें वीज़ा में छूट कार्यक्रम के तहत यात्रा करने की अनुमति अमरीका सरकार की इलेक्ट्रौनिक प्रणाली के ज़रिए मिली होनी चाहिए । उनका पासपोर्ट अमरीका में रहने के छह महीने बाद तक वैध होना चाहिए हालांकि कि कुछ देशों पर यह शर्त लागू नहीं होती । यह शर्त उन शर्तों के अलावा है जो व्यवसाय या अन्य किसी उद्देश्य के लिए अधिक से अधिक 90 दिनों की अमरीका यात्रा के लिए दिए जाने वाले हर श्रेणी के पासपोर्ट्स पर लागू हैं । इस कार्यक्रम के तहत यात्रा करने वालों को अमरीका में 90 या उससे कम दिनों तक रहने की इच्छा ज़ाहिर करनी होगी और उतने समय तक देश में रहने के लिए पर्याप्त धन का लेखा जोखा भी देना होगा ।

अमरीका वीज़ा में छूट कार्यक्रम के तहत हर वर्ष 15,000 से अधिक यात्रियों का स्वागत करता है और उसे आशा है कि सन 2009 में वह और अधिक आगन्तुकों का स्वागत करेगा ।


टिप्पणियां :

टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
 
अपनी टिप्पणियां भेजे

इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.












 
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी  वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
Comment on This Article आपकी टिप्पणियां