VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

23 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
Editorials - The following is an Editorial Reflecting the Views of the US Government
डा. मार्टिन लूथर किंग की विरासत को सम्मान
19/01/2009

Martin Luther King Jr.'s "I Have a Dream" speech is recognized as one of the greatest orations and works of literature in American history
Martin Luther King Jr.'s "I Have a Dream" speech is recognized as one of the greatest orations and works of literature in American history
आज, सोमवार को अमरीकी डा. मार्टिन लूथर किंग जूनियर की स्मृति को श्रृद्धांजलि दे रहे हैं ।  डा. किंग ने, जो एक अमरीकी नागरिक अधिकार नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता थे, अपने देश को जाति भेद समाप्त करने, अन्याय के विरुद्ध लड़ने, और ग़रीबी दूर करने की चुनौती दी । उनके शब्दों में “अमरीका को वैसा बनाना जैसा उसे होना चाहिए ।” चालीस वर्ष पहले श्रमिकों के अधिकारों के लिए एक शांति पूर्ण रैली का नेतृत्व करते समय उनकी हत्या कर दी गई थी । हर जाति, और हर पन्थ के अमरीकी उनकी इस विरासत को संजो कर रखे हुए हैं ।

डा. किंग, जिनके नागरिक अधिकार आन्दोलन को कई सफलताएं प्राप्त हुईं, उन्हें कई बार जेल में डाला गया और मौत की धमकियां दी गईं । उनकी सफलताओं में 1964 में लागू किया गया नागरिक अधिकार क़ानून, और व्यवसायों, शिक्षा, नौकरियों, मतदान और घरों की उपलब्धता में जाति भेद समाप्त किए जाने के अन्य केन्द्रीय विधेयक और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय शामिल हैं ।

विभाजन और हिंसा के काल में डा. किंग का एक अन्य तरह के अमरीका का स्वप्न था ।  उन्होंने कहा थाः

“मेरा एक स्वप्न है कि मेरे चार छोटे बच्चे , एक दिन एक ऐसे राष्ट्र के निवासी होंगे जहां उन्हें उनकी त्वचा के रंग के आधार पर नहीं बल्कि उनके चरित्र की विशेषताओं के आधार पर परखा जाएगा । आज मेरा एक स्वप्न है .....”

मार्टिन लूथर किंग के जन्मदिन की छुट्टी, उनके वास्तविक जन्म दिन 15 जनवरी के आस पास होती है, जिसमें सम्मान के साथ उन्हें याद किया जाता है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है । अन्य राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान अमरीकी अलग अलग तरह से अपने अवकाश का दिन बिताते हैं,  लेकिन इस राष्ट्रीय छुट्टी के दौरान, राष्ट्र के लिए डा. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्वप्न की याद में संपूर्ण अमरीका में लोग कम भाग्यशाली व्यक्तियों की सहायता के लिए सामुदायिक सेवा परियोजनाओं में भाग लेते हैं ।

निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा, निर्वाचित उप राष्ट्रपति जो बाइडन, और उनके परिवार, कल शपथ ग्रहण समारोह के पहले आज वाशिंगटन में स्वैच्छिक सेवाएं देंगे । लक्ष्य है संपूर्ण अमरीका में डा. मार्टिन लूथर किंग की सार्वजनिक सेवा की विरासत को, और अधिक प्राथमिकता देने वाला बनाना ।

क्योंकि डा. मार्टिन लूथर किंग की तरह श्री ओबामा भी अफ़्रीकी अमरीकी हैं, देश के सर्वोच्च पद पर उनके चुनाव को भी डा किंग की विरासत की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है । जिनका स्वप्न था ऐसा अमरीका जिसमें व्यक्तियों को उनके चरित्र के आधार पर परखा जाए उनकी त्वचा के रंग के आधार पर नहीं । सन 2009 के मार्टिन लूथर किंग दिवस पर अमरीका इस उपलब्धि का जश्न भी मना रहा है ।


टिप्पणियां :

टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
 
अपनी टिप्पणियां भेजे

इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.












 
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी  वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
Comment on This Article आपकी टिप्पणियां