१ लाख से ज्यादा इटालियन महिलाओं ने एक खास याचिका पर हस्ताक्षर किये है जिसमे कहा गया है कि मौजूदा प्रधान मंत्री सिल्वियो बर्लोस्कोनी असभ्य व्यक्ति है.
बर्लोस्कोनी द्वारा एक महिला नेता के बारे में की गयी अश्लील टिपण्णी के बाद एक इटालियन अखबार ने इस याचिका का मसौदा तैयार किया है. एक टेलिविज़न शो पर बात करते हुए श्री बर्लोस्कोनी ने विरोधी नेता रोसी बिंदी के बारे में कहा कi वह बुद्धिमान नहीं सिर्फ खूबसूरत है.
इस टिपण्णी के बाद विरोधी पार्टी और ला रिपब्लिका अखबार ने यह याचिका दाखिल की जिसमे लिखा है कi यह ब्यक्ति असभ्य है इसे रोको...
इसी अखबार ने अपने प्रधान मंत्री पर लगतार चल रहे व्यभिचार के आरोपण और उनसे जुडी खबरों को छापा हैं.
श्री बर्लोस्कोनी पर फिलहाल भ्रष्टाचार के दो मुकदमे चल रहे है और एक सेक्स स्कैंडल में भी उनका नाम आया है.