|
उपराष्ट्रपति बाईडेन ने मिसिल कवच सहकार के लिए रूमानिया का आभार व्यक्त किया
|
22/10/2009
|
|
 | | Vice President Joe Biden, right, speaks to US Ambassador to Romania Mark Gitenstein, left, at Otopeni airport in Bucharest, 22 Oct 2009 | अमरीका के उप राष्ट्रपति जो बाईडेन आज रोमानिया के राष्ट्रपति से मिले और एक प्रतिरूप मिसिल प्रतिरक्षा प्रणाली को अपना समर्थन देने के प्रति उनका आभार व्यक्त किया. पिछले महीने वॉशिंगटन में इसे पेश किया गया था.
बुखारेस्ट में बोलते हए श्री बाईडेन ने राष्ट्रपति त्रियन बसेस्कु को बताया नई तैयार की गयी मिसिल कवच का रोमानिया और अमरीका दोनों को लाभ होगा. ये नई प्रणाली युद्घ पोतों पर आधारित होगी और इसमें पोलैंड में भूमि पर आधारित तत्व भी हो सकते हैं.
श्री बाईडेन ने अफ़गानिस्तान में नाटो प्रयासों में सहायता के बतौर एक हज़ार सैनिक भेजने के लिए श्री बसेस्कु का भी धन्यवाद व्यक्त किया. वॉशिंगटन ने पूर्व राष्ट्रपति जोर्ज डब्लू बुश द्वारा प्रस्तावित पोलैंड और चेक गणराज्य में एक मिसिल कवच स्थापित करने की योजना रद्द कर दी है रूस ने उसका कड़ा विरोध किया था.
श्री बाईडेन की बुखारेस्ट की एक दिन की ये यात्रा, उनके पूर्व -योरोप के चार दिन के दौरे का एक अंग है.उनकी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है, पोलैंड ,रोमानिया और चेक गणराज्य को पुनः ये विशवास दिलाना कि उस क्षेत्र में अमरीका की प्रतिबद्धता मज़बूत है,
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|