भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना द्वारा सीमा का उल्लंघन किये जाने पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इसके लिये चीन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की जरूरत है.
आज बृहस्पतिवार को मेरठ में उन्होंने कहा, "लद्दाख में चीन की सेना की घुसपैठ और चट्टानों पर 'चीनी क्षेत्र' लिखना और अरुणाचल प्रदेश पर चीन द्वारा दावा किया जाना एक गंभीर मामला है."
श्री सिंह ने कहा, "मैं इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर चिंता जता चुका हूं. और मैंने भारत में चीन के राजदूत झांग यान से मुलाकात कर उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की कार्यवाहियां बर्दाश्त नहीं की जायेंगी."