संयुक्त राष्ट्र ने विकसित देशों के ग्रीन हॉउस गैस उत्सर्जन में वृद्धि पर चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 40 औद्योगिक देशों के उत्सर्जन में 2006 से 2007 के दौरान एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सन 2000 से 2007 की बीच सकल उत्सर्जन में तीन प्रतिशत की बढ़त हुई है.
यूएनएफसीसी के मुखिया य्वो डि बोअर ने कहा, "औद्योगिक देशों के ग्रीन हॉउस उत्सर्जन में लगातार वृद्धि चिंता की बात है. ऐसा तब हो रहा है जब कि आर्थिक मंदी की वजह से इसमें मामूली कमी की उम्मीद की जा रही थी."
उन्होंने कहा, "2007 के आंकड़ों से साफ है कि दिसंबर में कोपेनहैगन बैठक में एक व्यापक, उचित और असरकारी समझौता करना बहुत जरूरी है."