 |
| art today golf ball tee 150.jpg |
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके साथ गोल्फ खलने वाले में एक महिला
को भी शामिल किया है. रविवार को ये इस आलोचना के बाद किया गया कि
उनके बास्केट बाल टीमों में सारे पुरुष ही हैं.
अब राष्ट्रपति की घरेलू नीति की प्रमुख़ सलाहाकार मेलोडी बार्नेस पहली
महिला बनेंगी जो राष्ट्रपति ओबामा के साथ गोल्फ खेलने वालों में से एक
होंगी.
रविवार को, गोल्फ की ये चर्चा इसके बाद सामने आई कि व्हाईट हाउस में इस महीने होने वाले बास्केटबाल के एक खेल में
महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है.
एक महिला टेलीविजन रिपोर्टर ने कल राष्ट्रपति से पूछा था कि क्या पुरषों
की बास्केटबाल टीम तथाकथित ओल्ड बॉय क्लब का प्रतीक है.. श्री ओबामा ने
रिपोर्टर से कहा की व्हाइट हाउस बास्केटबाल मैदान में इस खेल का इस तरह
का मूल्यांकन एक निरर्थक सी बात है.