VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

27 अक्तूबर 2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
नई दिल्ली में भारत-अमरीका व्यापार वार्ताएं

26/10/2009

US Trade Representative Ron Kirk, in India
US Trade Representative Ron Kirk, in India
दोनों देशों की व्यापार नीति मंच के एक अंग के रूप में अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि रौन कर्क ने भारत के व्यापार सचिव आनन्द शर्मा से मुलाक़ात की.

हालांकि पिछले दस वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार तिगुना होकर 43 अरब डौलर तक पहुंच गया है, अमरीकी अधिकारी उसे और बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने ध्यान दिलाया कि भारत के साथ अमरीका का व्यापार चीन के साथ व्यापार के मुक़ाबले दस प्रतिशत से भी कम है.

भारतीय वस्तुओं के सबसे बड़े निर्यातक देशों में अमरीका का दूसरा स्थान है, जहां सूती कपड़े, गहने और जवाहरात सबसे अधिक भेजे जाते हैं.

दोनों देश व्यापार और अधिक बढ़ाने के लिए एक पूंजीनिवेश समझौता करना चाहते हैं. भारतीय व्यापार सचिव के साथ बैठक के बाद श्री कर्क ने पत्रकारों को बताया कि ताज़ा वर्ताएं “काफ़ी रचनात्मक” रहीं और उनकी “प्रगति काफ़ी अच्छी” है.

“हमारी आज की वार्ताओं में सबसे बहुमूल्य था अपनी चुनौतियों के बारे में ईमानदारी और सच्चाई से बताना और इनमें से कुछ को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आवश्यक कठिन कार्य करने की वचन बद्धता व्यक्त करना.”

अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि ने हाल में संपन्न समझौते के क्रियान्वयन पर निराशा व्यक्त की जिसके अनुसार भारतीय आमों के अमरीका में बे रोक टोक आयात की अनुमति दे दी गई है और अमरीका की हार्ले डेविडसन मोटर साइकिलों को भारत की सड़कों पर भागने की अनुमति दे दी गई है. लेकिन श्री कर्क ने ध्यान दिलाया कि भारी सीमा शुल्क के कारण अभी तक एक भी अमरीकी मोटर साइकिल भारत को नहीं बेची जा सकी है.

उच्च अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि का यह प्रयास भी है कि भारत, अमरीकी पिस्तों के लिए अपनी मंडी खोल दे. यह मेवा शादी-ब्याह और त्यौहारों में अच्छा उपहार माना जाता है.

एक अन्य अन्सुल्झा विषय है बुद्धिजीवी संपत्ति की सुरक्षा, विशेष रूप से दवाइयों की सुरक्षा. भारत में दवाइयों की उत्पाद प्रक्रिया को तो कौपीराइट अधिकार दिए गए हैं लेकिन उसके तत्वों को नहीं. भारत में कई लोगों का तर्क है कि अधिक कड़े नियमों से निर्धनों के लिए दवाइयां ख़रीदना मुश्किल हो जाएगा.

भारत के व्यापार अधिकारी दूध से बनी चीज़ों जैसे अपने कुछ अपेक्षतया बड़े उद्योगों के लिए भी अमरीकी मंडियां खोलने का प्रयास कर रहे हैं. दूध के उत्पादन में भारत विश्व में पहले नंबर पर है.

चार वर्ष पहले भारत और अमरीका के बीच सरकारी स्तर पर व्यापार नीति मंच की स्थापना की गई थी. यह बैठक, मंच की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक थी. अपनी भारत यात्रा के दौरान अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि ने भारत के व्यापार प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की.
 


टिप्पणियां :

टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
 
अपनी टिप्पणियां भेजे

इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.












 
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी  वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
Download ऑडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
डाउनलोड करें  (MP3)
Listen to This Report ऑडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें
इसे सुनें (MP3)
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
Comment on This Article आपकी टिप्पणियां
  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
अमेरिका दौरे में मनमोहन सिंह ब्लेयर हॉउस में नहीं ठहरेंगे
विकास और रोजगार बढ़ाने के लिये एशिया दौरा: ओबामा   
चीन के साथ तिब्बत का विषय उठाने के लिए दलाई लामा ने राष्ट्रपति ओबामा को धन्यवाद दिया   
अमरीकी दूत की यात्रा के पहले अमरीकी विशेषज्ञ उत्तर कोरिया में     
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी के एक आलीशान होटल के निकट बम विस्फोट    
मुंबई हमले के संबंध  में इटली ने 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया    
राना नवंबर 2008 में कोच्ची में था: पुलिस
चुनाव खत्म होने के बाद ही ईडी की पूछताछ का सामना करूंगा: मधु कोड़ा    
चीन में खान विस्फोट में 42 की मौत, कई अभी भी फंसे     
ईरान की वायु सैनिक अभ्यास की योजना
स्वाइन फ्लू से पिछले हफ्ते ५०० मरे 
अफ्रीका कप को लेकर दुनिया भर में दिलचस्पी
गंभीर और तेंदुलकर के प्रयासों से भारत-श्रीलंका मैच ड्रॉ
कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव करवाने के लिये तैयार: श्रीलंका सरकार
ड्रोन हमले में पाकिस्तान में ८ मरे
ओबामा ने क्यूबा के ब्लोगर के प्रश्नों का जवाब दिया
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available
माओवादियों ने रेल पटरी उड़ाई, 2 की मौत 47 घायल
मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध जहरीली गैस नहीं प्रयोग करने का निर्णय
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन मुंबई जैसे और हमलों का षड़यंत्र रच रहे हैं: प्रधानमंत्री
गन्ना किसानों की समस्याओं पर संसद में गतिरोध, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई  
चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
भारत और अफ्रीका के छात्र ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के शिकार: सर्वेक्षण
ट्रेन-ऑटो रिक्शे की टक्कर में 10 की मौत
फ्रांस के साथ दोबारा मुकाबले की आयरलैंड की मांग
दिसम्बर में अमेरिका का विशेष दूत उत्तर कोरिया में
चीन से संबंध भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका