|
भारतीय और अमेरिकी सेना के बीच प्रौद्योगिकी और तकनीक सहयोग
|
26/10/2009
|
|
 | Indian and US army officers shaking hands at Babina, at the start of a Indo-US Joint Exercise, 13 Oct 2009
| अमेरिकी और भारतीय सेना के बीच चल रहे संयुक्त अभ्यास का अब आखरी हफ्ता चल रहा है. लेफ्टिनेंट जनरल बेंजामिन निक्सन, जो अमेरिकी सेना के पैसिफिक कमांड के कमांडर है, उन्होंने कहा कि अब यह सैनिक अभ्यास सेना को इस प्रान्त में आने वाली हर मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार कर रहा है.
१८ दिन के इस सैनिक अभ्यास को 'युद्घ- अभ्यास' का नाम दिया गया है. यह संयुक्त अभ्यास गुरूवार को समाप्त हो जायेगा.
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बबीना नामक जगह पर यह अभ्यास चल रहा है. इस अभ्यास में कुल १००० सैनिक शामिल हैं. दोनों सेनाएं भारी युद्घ सामग्री, टैंकों, और हैलीकौप्टरों के साथ अभ्यास कर रही हैं.
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ए. एस. सेखों ने कहा कि भारतीय सेना अमेरिका से नई तकनीकें सीख रही है साथ ही अमेरिकी सेना के साथ युद्घ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का आदान प्रदान भी हो रहा है.
इस युध अभ्यास के बाद भारतीय सेना अधिकारियों को अमेरिकी सेना के कुछ खास उपकरण इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा, अमेरिका ने यह उपकरण भारतीय सेना को बेचने की पेशकश की है.
भारत और अमेरिका को दक्षिण एशिया में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है और दोनों देश इस क्षेत्र की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. दोनों देशों को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले आतंकवादियों से लड़ने के लिए तैयार होना जरूरी है और इसीलिए दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त अभ्यास कर रही हैं.
अधिकारियों के अनुसार जैसे जैसे दोनों देशों के सम्बन्ध मजबूत हो रहे है वैसे वैसे इस संयुक्त अभ्यास का स्तर और प्रसार भी बढ़ रहा है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|