सोने का मूल्य रिकॉर्ड स्तर तक जरूर पहुंचा हो लेकिन इस दिवाली में भारत में लगभग ९००० करोड़ रुपये के सोने की बिक्री हुई है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा जारी किये गए आकडों के अनुसार यह बिक्री पिछले वर्ष की बिक्री से ५.७ फीसदी ज्यादा है. इस वर्ष सिर्फ दिवाली के त्यौहार के दरम्यान भारत में ५६ टन सोना बिका है.
गुजरात के लोगों ने देश में सबसे ज्यादा सोना ख़रीदा. वहां सोने की खरीदारी पर १३०० करोड़ रुपये खर्च किये गए. इस वर्ष सोने के कीमत आसमान को छु गयी है, १० ग्राम सोने का दम १६००० रुपयों से भी अधिक था लेकिन बावजूद इसके लोगों ने सोना खरीदने पर ही जोर दिया.
अमेरिका में चल रहे आर्थिक संकट के कारन निवेशक सोने में निवेश करने पर ज्यादा जोर दे रहे है और इसी के कारन विश्व भर में सोने की कीमत पर भरी असर देखने को मिला है. पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे है. भारत में दिवाली के त्यौहार के दौरान सोना ख़रीदा जाता है और सोने के बढ़ते मूल्यों के बावजूद भी लोगों ने यह परंपरा कायम रखी.