सितारों और ग्रहों की हलचलों पर नजर रखने वालों को कल मंगलवार शाम को आकाश में एक बेहतरीन खगोलीय घटना देखने का मौका मिल सकता है. मंगलवार को बृहस्पति और चंद्रमा आकाश में एक दूसरे के बेहद निकट दिखाई देंगे.
विशेषज्ञों ने बताया कि बृहस्पति और चंद्रमा का ये मिलन आकाश में हल्के बादल रहने और शहर की रोशनी के बावजूद देखा जा सकता है.
खगोलविदों के अनुसार कल इन दोनों आकाशीय पिण्डों की स्थिति एक दूसरे से केवल साढ़े तीन डिग्री की दूरी पर होगी. इसका मतलब है पृथ्वी से देखने पर बृहस्पति और चंद्रमा एक दूसरे से कुछ दूरी पर दिखाई देंगे.
विशेषज्ञों के अनुसार आकाश में दोनों पिण्डों के बीच की दूरी पूर्ण चंद्रमा की आकृति की केवल सात गुना होगी. मंगलवार को सूर्यास्त के बाद कई घण्टे तक इस घटना को देखा जा सकेगा.