|
मौसम के कारण रॉकेट लॉन्च रद्द
|
27/10/2009
|
|
 |
| The Ares I-X rocket stands ready at Launch Pad 39B at the Kennedy Space Center in Cape Canaveral, Florida, 27 Oct 2009 |
अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने ख़राब मौसम के कारण आज होने वाला रॉकेट लॉन्च रद्द कर दिया है. एयर-ईज़ वन-एक्स नाम का नासा का नया रॉकेट आज अन्तरिक्ष में उड़ान भरने वाला था.
फ्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के अधिकारियों ने इस रॉकेट को अन्तरिक्ष में भेजने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन अंतरिक्ष केंद्र पर पूरे दिन घने बादल छाए रहने के कारण आज के लिए यह लॉन्च रद्द करना पड़ा.
इस कार्यक्रम के प्रमुख नासा के एड मांगो ने कहा कि कल दोबारा रॉकेट को अन्तरिक्ष में भेजने की कोशिश की जाएगी.
एयर-ईज़ वन-एक्स पर ७०० सेंसर तैनात हैं. यह रॉकेट नासा के चंद्रमा अभियान में प्रमुख भूमिका निभाएगा. यह रॉकेट सिर्फ दो मिनिट के लिए अन्तरिक्ष में रहेगा और बाद में एटलांटिक समुद्र में गिर जायेगा.
यह अत्याधुनिक रॉकेट यान नासा के अन्तरिक्ष यात्रियों को २०२० में चन्द्रमा पर वापस ले जाने और फिर अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष केंद्र पर क्रू के सदस्यों को पहुँचाने और उन्हें धरती पर वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.