 |
| Furniture manufacturing plant in North Carolina, USA |
बुधवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने टिकाऊ महंगी वस्तुओं के लिए फ़ैक्ट्रियों को दिए गए और्डरों में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन नव- निर्मित घरों की बिक्री में गिरावट आई.
निर्माण उद्योग में प्रगति के कारण कई अर्थ शास्त्रियों को प्रत्याशा है कि बृहस्पतिवार को जारी की जाने वाली रिपोर्ट में बताया जाएगा कि कई तिमाहियों में गिरावट के बाद अमरीकी अर्थ व्यवस्था विकास की ओर बढ़ रही है. वाणिज्य मंत्रालय की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर के महीने में नव-निर्मित घरों की बिक्री में 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई. अगर पूरे वर्ष नए घरों की बिक्री की यही रफ़्तार रही तो केवल 402,000 नए घरों की बिक्री ही होगी.
घरों की बिक्री में गिरावट का संभवतः यह कारण हो कि सरकार द्वारा पहली बार घर ख़रीदने वालों को टैक्स में छूट दिए जाने का कार्यक्रम समाप्त हो गया है.
रौयटर समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि टैक्स में छूट की अवधि बढ़ाए जाने को सेनेट में दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों का कुछ समर्थन प्राप्त हो रहा है.