जिस समय वॉशिंगटन में दिन रात अफगानिस्तान पर रणनीति को लेकर चर्चा चल रही है उसी समय वॉशिंगटन स्थित एशिया फाउंडेशन ने एक ऐसा सर्वेक्षण किया है जो अफगानिस्तान पर रणनीति बनाने वालों की मदद कर सकता है ..इस सर्वेक्षण में अफगानी जनता के साथ बात चीत की गयी है और ये जानने की कोशिश की गयी है की अफगानिस्तान की जनता अपने देश में हो रहे बदलाव और अमेरिका के बारे में क्या सोचती है...भारतीय मूल के सुनील पिल्लई इस परियोजना के कार्यक्रम अधिकारी रहे हैं और अफगानिस्तान में रहकर सुनील ने इस सर्वेक्षण को रूप दिया है...सुनील पिल्लई से अमेरिका लाइव संवाददता अमिष श्रीवास्तव ने बात की ...