जाने माने क्रिकेट अम्पायर इंग्लैंड के डेविड शेफर्ड की कल लन्दन में कैंसर की बीमारी की कारण मृत्यु हुई. वह ६८ वर्ष के थे. शेफर्ड कूल ९२ टेस्ट मैच और १७२ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में अम्पायर रहे. १९८३ और २००५ में विश्व कप मुकाबलों में भी शेफर्ड अम्पायर थे. १९८३ के वर्ल्ड कप फायनल में शेफर्ड ही अम्पायर थे जब भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर इस कप पर कब्जा किया था.
शेफर्ड को अक्सर विश्व के बेहतरीन अम्पायर्स में गिना जाता था. और क्रिकेट फैन्स को याद होगा की जब भी स्कोर १११ यानि नेल्सन पर पहुंचता था तब अम्प्यर शेफर्ड एक टांग पर खड़े होते थे ताकि विकेट ना गिरे. इंग्लैंड में १११ नंबर अशुभ माना जाता है.
एक और जाने माने अम्पायर डिकी बर्ड ने कहा है कि उनके पुराने दोस्त के मृत्यु से उन्हें बहोत दुख हुआ है. डिकी बर्ड और शेफर्ड की जोड़ी क्रिकेट विश्व में मशहूर थी और यह दोनों कई मैच में एकसाथ अम्पायर भी रहे.