|
राष्ट्रसंघः जलवायु के बारे में नई वैश्विक संधि दिसंबर तक “असंभव”
|
28/10/2009
|
|
 | | 350 supporters rally in front of the Brooklyn Bridge, one of over 5,200 events happening worldwide as part of the 350.org International Day of Climate Action on October 24, 2009. | जलवायु परिवर्तन की रूपरेखा के बारे में राष्ट्रसंघ सम्मेलन के प्रशासनिक निदेशक युवो डि बोयर ने पत्रकारों से कहा कि चाहे कुछ भी हो, दिसंबर में कोपेनहेगन में होने वाले शिखर सम्मेलन में समझौते के राजनीतिक पक्ष पर समझौता हो जाना चाहिए.
श्री डि बोयर ने कहा कि शिखर सम्मेलन की सफलता इसी में है कि धनाड्य देश, निर्धन देशों को उनके लंबी अवधि के प्रदूषण विरोधी लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता के लिए वित्तीय सहायता राशि पर सहमत हो जाएं.
लेकिन इस तरह की सहायता के लिए धन कहां से आएगा, इस बारे में पिछले सप्ताह वार्ताएं टूट गईं, क्योंकि वित्त मंत्रियों के बीच ख़र्च की साझेदारी को लेकर व्यापक मतभेद थे.
मंत्रि स्तरीय वार्ताओं का नया दौर बार्सीकोना, स्पेन में सोमवार के लिए तय है. कोपनहेगन में सात दिसंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन के पहले वार्ताओं का यह अंतिम निर्धारित दौर है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|