|
पेशावर में आत्मघाती मोटर गाड़ी हमले में 100 लोगों की मौत
|
28/10/2009
|
|
 |
Pakistani police officers examine the wreckage of a car at the site of bomb explosion
|
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक भीड़ भरे बाजार में दोपहर बाद हुये इस आत्मघाती हमले में मरने वालों में अधिकांश महिलायें हैं.
पाकिस्तानी समाचार चैनलों की तस्वीरों में दिखाया गया है कि बचाव कर्मी विस्फोट में नष्ट हुई दुकानों के मलबों से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. पेशावर पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है और पाकिस्तान के कबीलाई इलाकों के लिये रास्ता यहीं से जाता है. इस इलाके में पाकिस्तानी थलसेना और तालिबान के बीच भयंकर लड़ाई छिड़ी हुई है.
अमेरिकी विदेशमंत्री हिलरी क्लिन्टन के इस्लामाबाद पहुंचने के कुछ ही देर बाद ये हमला हुआ है. श्रीमती क्लिन्टन तीन दिनों के दौरे पर पाकिस्तान की राजधानी में हैं.
अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान में सैन्य कार्यवाही के प्रतिकार के तौर पर ये हमला किया गया है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.