पिछले तीन वर्षों के दौरान भारत में नवजात शिशुओं की मृत्युदर में लगातार कमी दर्ज की गई है. वर्ष 2007 में प्रत्येक 1000 नवजात शिशुओं में 57 की मौत हो जाती थी. 2008 में ये आंकड़ा घटकर 55 और और 2009 में घटकर 53 हो गया है.
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इण्डिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नवजात शिशुओं की मृत्यु दर के मामले में मध्यप्रदेश की सबसे खराब हालत है. यहां पैदा होने प्रत्येक 1000 नवजात शिशुओं में से 70 की मौत हो जाती है.
इसके बाद स्थान आता है उत्तर प्रदेश का जहां नवजात शिशुओं की मृत्युदर अभी भी 67 प्रति 1,000 शिशु है. 1991 की जनगणना के अनुसार उस समय उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में शिशुओं की मृत्युदर 80 से ज्यादा थी.