मायकल जैक्सन पर बनी फिल्म पूरी दुनिया में रिलीज़ हुई है. इस वर्ष जून महीने में जैक्सन की मृत्यु हुई थी.
मंगलवार को यह फिल्म पांच महाद्वीपों में एक साथ रिलीज़ की गयी. अब यह फिल्म सिनेमाघरों में सिर्फ दो हफ्तों के लिए देखी जा सकती है. फिल्म सबसे पहले लोस एंजेलेस में दिखाई गयी. इस फिल्म का आनंद उठाने भारी संख्या में जैक्सन के फैन्स उपस्थित थे.
इस फिल्म का पहला शो देखने के लिए जैक्सन परिवार के चार सदस्य भी मौजूद थे.
इस फिल्म का नाम है 'थिस इज इट.' जैक्सन मरने से पहले अपनी आखरी टूर की तयारी में जुटे हुए थे और तब वह अपने शो के लिए जोरदार अभ्यास कर रहे थे. इस अभ्यास का लगभग ८० घंटे का फुटेज शूट किया गया था और इसी फुटेज को लेकर इस फिल्म का निर्माण किया गया.
जैक्सन के इस फिल्म को देखने के लिए कई लोगों ने पहलेही टिकेट की खरीदारी की थी और ताजा आकडों के अनुसार फिल्म सारी जगहों पर जोरदार भीड़ खिंच रही है.
लन्दन के ओ-२ अरीना में जैक्सन के ५० संगीत शो होने वाले थे और मृत्यु के समय जैक्सन इसी शो के लिए जोरदार मेहनत कर रहे थे.
लोस एंजेलेस में इस फिल्म को देखने जैक्सन के चार भाई उपस्थित थे. फिल्म निर्माते इस फिल्म को भविष्य में डीवीडी बाजार में लाने की योजना बना रहे है.