|
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में एक साल में पहली बार वृद्धि
|
29/10/2009
|
|
लगातार एक वर्ष से चल रही गिरावट के बाद इस महीने पहली बार अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि दिखाई दे रही है. अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने जारी की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस तिमाही में अमेरिकी सकल घरेलु उत्पाद (जी डी पी विकास दर) के दर में ३.५ फीसदी वृद्धि देखने को मिली है
देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति जी डी पी के दर पर निर्भर करती है और जी डी पी में वृद्धि यानि अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत.
वॉशिंगटन डी सी में बात करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि यह रिपोर्ट अच्छी खबर लाई है और इसका अर्थ यह है कि आर्थिक मंदी का दौर धीरे धीरे समाप्त हो रहा है. पर साथ ही उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अभी भी काफी काम बाकि है और इस दौर को पूरी तरह समाप्त होने में काफी समय लगेगा.
जानकारों का मानना है कि अमेरिका में बेरोजगारी का स्तर बढेगा और इस वर्ष के अंत तक वह १० फीसदी तक पहुंच जायेगा.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.