|
साउथ कैरोलाइना राज्य में होगा बोइंग का नया कारखाना
|
29/10/2009
|
|
 |
| A Boeing 787 under construction |
विश्व के जाने माने विमान निर्माता बोइंग ने घोषणा की है कि अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलाइना में विमान बनाने का नया कारखाना शुरू किया जायेगा.
बोइंग के नए हवाई जहाज ७८७ ड्रीम लायनर को बनाने का काम इस कारखाने में किया जायेगा. बोइंग में उत्तर चार्ल्सस्टन में इस विमान के भाग बनाने के लिए जुलाई महीने में एक फैक्ट्री खरीदी थी.
अमेरिकी राज्य वॉशिंगटन के जाने माने सियाटल शहर में पिछले ९० सालों से बोइंग विमान का निर्माण कार्य होता आया है, लेकिन पिछले वर्ष यहां के कारखाने में काम करने वाले मजदूरों ने हड़ताल कि थी जिसके कारण ७८७ ड्रीमलायनर के काम में बाधा आई थी और कई दिनों के लिए यह काम रुक गया था.
बोइंग का मानना है कि नई फैक्ट्री से, पहला ७८७ ड्रीमलायनर २०१२ तक तैयार होगा. इस आधुनिक विमान के निर्माण में लगभग २ वर्षों की देरी हो गयी है. दुनिया भर की कई जानी मानी हवाई कंपनियों ने इस विमान को खरीदने के आर्डर दिये है. बोइंग को कुल ८५० विमान निर्माण करने का आर्डर मिला है. हर ड्रीमलायनर विमान की कीमत है १७.८ करोड़ डॉलर. भारतीय कंपनी एयर इंडिया ने भी बोइंग से यह विमान खरीदने के लिए बड़ा आर्डर दिया है.
बोइंग का मानना है कि २०१० के अंत तक ,सियाटल स्थित फैक्ट्री में पहला ड्रीमलायनर विमान तैयार होकर बाहर आ जायेगा..
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.