|
राष्ट्रपति ओबामा की अफ़गानिस्तान से लौटे मृतक अमरीकी सैनिकों की वापसी पर मौजूदगी.
|
29/10/2009
|
|
 | | President Barack Obama salutes as a carry team carries the transfer case containing the remains of Army Sgt. Dale R. Griffin at Dover Air Force Base in Dover, Delaware, 29 Oct 2009 | अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा कल रात डेलावेयर के उस सैनिक हवाई अड्डे
पर गए जहां एक विमान १८ अमरीकी सैनिकों और नागरिक अधिकारियों के शव लेकर
पहुंचने वाला था. ये अमरीकी हाल में अफ़गानिस्तान में मारे गए थे.
राष्ट्रपति ओबामा बुधवार देर गये व्हाइट हाउस से हेलिकोप्टर में डोवर वायु
सैनिक अड्डे गए. बताया गया है कि गोपनीयता के आधार पर राष्ट्रपति की इस
यात्रा के बारे में कुछ थोड़े से ही पत्रकारों को जानकारी थी.
राष्ट्रपति ने सैनिक अड्डे पहुंचने के बाद, वहां के एक गिरजाघर में, शहीद
हुये इन अमरीकियों के परिवार वालों के साथ एक निजी भेंट की.
वायु सेना के एक मालवाही विमान में ८ अमरीकी सैनिकों के शवों को ले जाया
गया. इन लोगों की मौत अफ़गानिस्तान के दक्षिण में मंगलवार को, एक के बाद
एक हुये कई एक बम हमलों में हुई थी और. ७ अन्य सैनिक और ३ मादक पदार्थों
की तस्करी पर नियंत्रण लगानेवाले अधिकारी, इसके एक दिन पहले,एक सैनिक
हेलिकोप्टर दुर्घटना में मारे गये थे.
अफ़गानिस्तान में वर्ष २००१ के बाद ,अमरीकी सैनिकों के लिए अक्टूबर का महीना सबसे घातक रहा है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|