|
राष्ट्रकुल खेलों की उलटी गिनती शुरू, ब्रिटेन की रानी ने बैटन भारत को सौंपी
|
29/10/2009
|
|
 |
| Indian President Pratibha Patil with Queen Elizabeth |
2010 राष्ट्रकुल खेलों की उलटी गिनती आज बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई. लंदन में एक रंगारंग समारोह में ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने औपचारिक रूप से शाही बैटन को भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को सौंप दी.
इसी के साथ एक साल तक चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई. ब्रिटेन की रानी ने अपने संदेश के साथ बैटन राष्ट्रपति को सौंपी. इसके पहले भारतीय परंपरा के अनुसार बकिंघम पैलेस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
भारतीय परंपरा के अनुसार शाही संदेश सोने के एक भोज पत्र की नकल पर गुदा हुआ है. बैटन के ऊपर गुदा हुआ है.
ये पहली बार है किसी राष्ट्राध्यक्ष ने ब्रिटेन की रानी से शाही बैटन स्वीकार किया है. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बैटन स्वीकार करने के बाद खेलमंत्री एम एस गिल को सौंप दिया.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.