अमेरिकी विदेशमंत्री श्रीमती हिलैरी क्लिंटन ने पाकिस्तान में अमेरिकी नीति का समर्थन किया है. लेकिन पाकिस्तान में लगातार बढती हिंसा के कारण श्रीमती क्लिंटन परेशान हैं.
इस्लामाबाद में पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के कबायली नेताओं के साथ अमेरिकी विदेशमंत्री ने बातचीत की. पाकिस्तानी संसद के एक सदस्य ने श्रीमती क्लिंटन से अनुरोध किया कि अमेरिका अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को बातचीत के जरिये जल्द से जल्द समाप्त करे और पाकिस्तान पर अपना ध्यान केन्द्रित करें
श्रीमती क्लिंटन ने कहा कि वह बातचीत या समझौते के रास्ते का स्वागत करती है. लेकिन उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया की तालिबान द्वारा ९/११ के हमलों के लिए जिम्मेदार अल कायदा नेताओं को अमेरिका के हाथ सौपने से इन्कार करने के बाद ही अमेरिका को तालिबान के खिलाफ कारवाई करनी पड़ी.
वहीं पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि दक्षिण वाजिरेस्थान में पाकिस्तानी सेना ने १४ विद्रोहियों को मार दिया है. इस लडाई में सेना के दो जवान भी मारे गए.
सेना के अधिकारी मेजर जनरल खालिद रब्बानी ने कहा कि सेना ने बारूद, हथियार और विद्रोहियों के पासपोर्ट भी जप्त कर लिए है.