|
अमेरिका ऐड्स के मरीज़ों को देश में आने की मंजूरी देगा : ओबामा
|
31/10/2009
|
|
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका अब ऐड्स के मरीजों को देश में आने से नहीं रोकेगा. श्री ओबामा ने व्हाइट हाउस में आज यह घोषणा की और साथ ही रायन व्हाइट- एच आई वी नाम के एक नए उपचार कानून पर भी हस्ताक्षर किये.
इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका दुनिया के उन गिने चुने देशों मे से एक है जो एच आई वी पीड़ित मरीजों को देश में आने से रोकता है. लेकिन श्री ओबामा ने कहा कि उनका प्रशासन अब २२ वर्षों से चली आ रही इस पाबन्दी को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा और उम्मीद है कि २०१० की शुरुआत से यह पाबन्दी हट जायेगी.
श्री ओबामा ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस पाबन्दी को हटाने की प्रक्रिया राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में ही शुरू हुई थी.
रायन व्हाइट उपचार कानून के तहत एच आई वी - ऐड्स के मरीजों को चिकित्सा सुविधा दी जाती है. अमेरिका में ऐड्स की बीमारी के शिकार ज्यादातर मरीजों की आमदनी कम है.
राष्ट्रपति ओबामा ने आगे कहा कि समलैंगिक समुदाय, अफ्रीकी अमेरिकी, और देश के दक्षिणी राज्यों में एच आई वी के ज्यादातर मरीज है. साथ ही उन्होंने कहा कि देश की राजधानी वॉशिंगटन डी सी में ७ फीसदी से ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार है और उनकी आयु ४०-४९ के बीच में हैं.
उन्होंने कहा कि इस खतरनाक बीमारी का सामना करने के लिए केंद्र, राज्य, और स्थानीय सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे और स्थानीय लोगों को अलग अलग समुदायों, तथा धार्मिक संस्थाओं की मदद भी लेनी होगी.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|