भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जोर्ज बुश उनके अच्छे दोस्त है और यह भी कहा कि भारत अमेरिका सैनिक परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने में श्री बुश ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
नई दिल्ली में नेतृत्व शिखर सम्मलेन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही. श्री बुश शनिवार को इस सम्मलेन में भाषण करेंगे.
२००५ में इन दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक असैनिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किये थे. जिसके बाद भारत ने अपने परमाणु सयंत्र अंतरराष्ट्रीय निरिक्षण के लिए खोल दिए थे और अमेरिका और बाकि देशों ने भारत को असैनिक परमाणु उर्जा बनाने के लिए जरूरी तकनीक और सामग्री देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी.
डॉ. सिंह ने कहा कि भारत के लोग राष्ट्रपति बुश बेहद पसंद करते है. शुक्रवार को यह दो नेता दोपहर के भोजन के लिए मिले और दोनों ने विश्व की समस्याओं के बारे में चर्चा भी की.