पड़ोसियों के साथ शांति की अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुये आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि चीन और भारत के पास सहयोग बढ़ाने और साथ करके अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का पर्याप्त मौका है.
नई दिल्ली में एक समारोह में बोलते हुये उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में पाकिस्तान की सफलता की कामना भी की. लगातार तीसरे दिन भी पाकिस्तान से अच्छे संबंधों की पहल करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा भारत-पाकिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों का भविष्य एक डोर से बंधा हुआ है.
प्रधानमंत्री सिंह ने कहा, "पाकिस्तान बहुत सी आंतरिक समस्याओं से जूझ रहा है, आतंकवाद उनमें से एक है. मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं."