गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जांच में उनके स्वॉइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. शुक्रवार सुबह उन्होंने बुखार और ठण्ड लगने की शिकायत की थी.
नरेंद्र मोदी बुधवार को रूस की आधिकारिक यात्रा से लौटे हैं. एक व्यवसायिक प्रतिनिधिमण्डल के साथ वो तीन दिनों के दौरे पर रूस गये थे.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ रूस की आधिकारिक यात्रा पर गये लोगों की भी फ्लू के संक्रमण के लिये जांच की जायेगी.
सुरक्षा कारणों से गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ही एक आपातकक्ष का निर्माण कर उनका इलाज किया जा रहा है.