|
ईरानी विधायकों ने परमाणु प्रस्ताव अस्वीकार किया
|
31/10/2009
|
|
 |
| IAEA inspectors check in at Vienna's International Airport on their way to Iran, 24 Oct 2009 |
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख अलाएद्दीन बुरोजर्दी ने सरकारी समाचार मध्यमों को बताया कि समिति इस योजना को इसलिए स्वीकार नहीं कर रही क्योंकि ईरान को विश्वास नहीं है कि उसे उसका यूरेनियम वापस मिलेगा.
राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के एक विधायक काज़ेम जलाली ने ईरानी टेलीविज़न स्टेशन अल-आलम को बताया कि ईरान को इस बारे में संदेह है कि पश्चिमी देश समझौते की शर्तों का पालन करेंगे.
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का समर्थन प्राप्त इस समझौते का उद्देश्य, ईरान को यूरेनियम का संवर्धन परमाणु अस्त्र बनाने के स्तर तक करने से रोकना है.
ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि उन्हें आशा है कि विश्व शक्तियों के साथ परमाणु वार्ताएं जारी रहेंगी, लेकिन ईरान को अभी भी समझौता वार्ताओं के संदर्भ में पश्चिमी विश्व पर विश्वास नहीं है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.