|
अर्थव्यवस्था में धीरे धीरे सुधारः अमरीकी वित्त मंत्री
|
01/11/2009
|
|
 |
| Treasury Secretary Timothy Geithner |
रविवार को टेलीविज़न कार्यक्रम “मीट द प्रेस” को दिए एक इंटर्व्यू के दौरान श्री गाइटर ने स्वीकार किया कि बहुत से कर्मिकों को अभी भी अर्थ व्यवस्था के कठिन दौर से गुज़रना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बेरोज़ग़ारी की दर, जो सितंबर में बढ़ कर 9.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है, कम होने के पहले संभवतः और बढ़ेगी.
श्री गाइटर ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों से निकलने में अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन अभी, इस समय एक और प्रोत्साहन पैकेज की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा बजट घाटे को इस तरह पूरा करने का संकल्प ले चुके हैं जिससे अधिकतर लोगों के लिए टैक्स बढ़ाने की आवश्यकता न पड़े.
रिपब्लिकनों का कहना है कि आर्थिक बहाली एक भ्रम है जिसका आधार सरकार का बिना सोचे समझे किया जाने वाला ख़र्च है जिसके कारण राष्ट्रीय ऋण बहुत अधिक बढ़ गया है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.