|
पाकिस्तान के विदेश मंत्रीः हमले “बहुत सफल”
|
01/11/2009
|
|
 |
| Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi |
रविवार को मलेशिया में शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि दक्षिणी वज़ीरिस्तान पर किए जा रहे हमले “काफ़ी सफल” रहे हैं जिनसे बचने के लिए तालिबान लड़ाका भाग रहे हैं. उन्होंने विकसित इस्लामी देशों के सम्मेलन में अलग से यह बात कही.
पाकिस्तान की थल सेना ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान किए जा रहे हमलों में उसके सैनिकों ने नौ आतंकवादियों को मार डाला है और दो अन्य को गिरफ़्तार कर लिया है. थल सेना ने कहा लड़ाई में दो सैनिक मारे गए.
सेना ने यह भी कहा है कि उसने तालिबान के एक संचालन केन्द्र कनीगुर्रम के आधे हिस्से का सफ़ाया कर दिया है जो कि उज़बेक लड़ाकाओं का अड्डा था.
सेना के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है क्योंकि युद्ध क्षेत्र में पत्रकारों को जाने की अनुमति नहीं है.
शनिवार को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने कहा था कि आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ाई में देश के राजनीतिक और सैनिक नेता एकजुट हैं. उन्होंने कहा पराजय कोई विकल्प नहीं है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.