|
चीन ने लगभग ४० लाख लोगों को स्वाइन फ्लू का टीका लगाया
|
01/11/2009
|
|
 |
| H1N1 vaccine |
चीन की सरकार ने कहा है कि उसने देश के अनुमानतः ४० लाख लोगों को स्वाइन
फ्लू का टीका दिया है. उसका ये कदम देश की विशाल आबादी में स्वाइन फ्लू का
वायरस फैलने से रोकने के लिए आरभ्भ किये गये टीका अभियान का एक अंग है.
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में ३७ करोड़ अस्सी लाख
लोगों को कल शनिवार को एचवनएनवन का टीका दिया गया. इस सम्बन्ध में किसी तरह
की गंभीर जटिलताएं पेश आने की कोई खबर नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये
भी कहा है कि केवल ऐसे क्षेत्र जहां टीका अभियान अभी शुरू नहीं किया
गया है वे चोंगकिंग नगरपालिका और अन्हुई, जिंग्क्सी और सिचुआन प्रान्त है.
चीन ने कहा है कि स्वाइन फ्लू से देश में ६ लोगों की मृत्यू हई है और अन्य ४६ हज़ार से भी अधिक लोग इस वायरस से संदूषित हैं.
चीन के प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ ने कल, शनिवार को कहा था कि,सरकार को
स्वाइन फ्लू का वायरस फैलने से रोकने के लिए कड़ी चुनौती का सामना है.
उन्होंने सार्वजनिक सदस्यों से आग्रह किया है कि वे टीका लगवाएं और टीका
निर्माता कंपनियों से अनुरोध किया है कि वे अपने उत्पादन में वृद्धी करें.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.