भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि राजस्थान के तेल डिपो में कई दिनों से लगी भयंकर आग में, अब तक १० लोगों की मृत्यु हुई है.
राजधानी जयपुर के अधिकारियों ने कहा है,मरने वालों की संख्या में ये
वृद्धि, आग लगे स्थल के निकट पाये गये दो झुलसे हुए शव प्राप्त होने के
बाद हुई है.
बताया गया है कि ये आग बृहस्पतिवार शाम को एक भारतीय तेल निगम डिपो में
लगी थी. दमकल अधिकारियों ने आग की लपटों पर काबू पाने के लिए मदद के लिए
सेना को बुलाया था लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आग की लपटें
स्वयं बुझने तक इंतज़ार करना पड़ा.
पेट्रोलियम मंत्रालय, आग लगने की कारणों की जांच कर रहा है. तो दूसरी और
राजस्थान हाई कोर्ट ने इस बात की जांच आरम्भ की है कि राज्य सरकार ने
स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए किस तरहं के प्रयास किये.
इस सरकारी डिपो के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें संदेह है की ये आग तेल के पाईप लाइन में रिसाव होने के कारण लगी.