आयकर विभाग ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगियों की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर और दूसरी संपत्तियों पर इस संबंध में जरूरी नोटिस लगा दिये हैं. मधु कोड़ा पर हवाला के जरिये विदेश में अरबों रुपये निवेश करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.
अधिकारियों ने कहा कि इनमें से कई संपत्तियों के स्वामी फरार चल रहे हैं इसलिये ये नोटिस लगाना जरूरी था. आयकर विभाग इस संबंध में अबतक देशभर में 70 जगहों पर छापे मार चुका है. अधिकारियों ने कहा कि अभी मधु कोड़ा से विस्तृत पूछताछ नहीं की गई है.
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगियों पर दो हजार करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है.