VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

02 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
मोहाली में ऑस्ट्रेलिया विजयी

02/11/2009

मोहाली में खेले गए चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को २४ रनों से हराया. इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ४९.२ ओवर में २५० रन बनाये. भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया था.

भारत के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की आशीष नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शौन मार्श को ५ रन के निजी स्कोर पर एल बी डब्ल्यू आउट कर दिया. उसके बाद शेन वाटसन और कप्तान रिकी पोंटिंग ने अच्छी साझेदारी की. इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए ६४ रन जोड़े. वाटसन ५२ गेंदों में ६ चौकों के साथ ४९ रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर धोनी द्वारा कैच आउट किये गए. तो कप्तान रिकी पोंटिंग ने ५९ गेंदों में ५ चौकों और एक छक्के के साथ ५२ रन बनाये. उन्हें रविन्द्र जडेजा ने रन आउट कर दिया.

मध्यक्रम के बल्लेबाज क्रेग व्हाइट और मायकल हसी ने शानदार साझेदारी की. हसी ४० रन के निजी स्कोर पर युवराज सिंह का शिकार बने तो व्हाइट को ६२ रन के निजी स्कोर पर आशीष नेहरा ने रन आउट कर दिया. इन दोनों के आउट हो जाने के बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास खेल नहीं दिखा पाया और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम २५० रन पर सिमट गई. भारत की ओर से आशीष नेहरा ने ३ विकेट लिए तो हरभजन सिंह ने २ विकेट लिए.

जवाब में भारत ने धुवांधार शुरुआत की थी जब वीरेंदर सेहवाग ने १९ गेंदों में ७ चौकों की मदद से ३० रन बनाये. सेहवाग को बोलिंगर की गेंद पर वाटसन ने लपक लिया. उसके बाद मैदान पर आये विराट कोहली भी १० रन के निजी स्कोर पर बोलिंगर की ही गेंद पर मनोऊ द्वारा कैच आउट कर दिए गए. तेंदुलकर और युवराज सिंह जब अच्छी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे तब तेंदुलकर ४० रन के निजी स्कोर पर हरित्ज़ के गेंद पर एल बी डबल्यू करार दिया गया. लेकिन री- प्ले में साफ़ नजर आ रहा था कि यह निर्णय शायद गलत था. उसके बाद धोनी और युवराज की जोड़ी मैदान पर थी और लग रहा था की दिल्ली के मुकाबले की तरह इस मुकाबले में भी यह दोनों भारत को जीत दिलाएंगे लेकिन युवराज पोंटिंग के अचूक निशाने के शिकार बने तो धोनी बोलिंगर की गेंद पर मनोऊ द्वारा कैच आउट हो गए. युवराज ने १२ रन बनाये तो धोनी ने २६ रन बनाये. 

धोनी के बाद मैदान पर उतरे सुरेश रैना भी कुछ खास खेल नहीं दिखा पाए, वह १७ रन के निजी स्कोर पर हौरित्ज़ की गेंद पर बोल्ड हुए तो रविन्द्र जडेजा सिर्फ ७ रन बनाकर रन आउट हो गए. इन दोनों के आउट हो जाने के बाद पहले मुकाबले की तरह भज्जी और प्रवीण कुमार की जोड़ी मैदान पर थी. भज्जी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए २५ गेंदों में ५ चौकों और एक छक्के की मदद से ३१ रन बनाये, उन्हें शेन वाटसन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया. तब भारत को जीत के लिए आखरी ७ ओवर में ४१ रनों की जरूरत थी. प्रवीण कुमार ने १९ गेंदों में १६ रनों की पारी खेली और वह वाटसन की गेंद पर विकेट कीपर मनोऊ द्वारा कैच आउट कर दिए गए. जब इशांत शर्मा बैटिंग के लिए मैदान में उतरे तब भारत को आखरी ५ ओवर में जीत के लिए ३३ रनों की आवश्यकता थी लेकिन नेहरा और इशांत शर्मा इस चुनौती का मुकाबला नहीं कर पायें और भारत की पारी ४६.४ ओवर में २२६ रन पर समाप्त हो गयी. ७ मैच इस शृंखला में अब २-२ की बराबरी हुई है.     


टिप्पणियां :

टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
 
अपनी टिप्पणियां भेजे

इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.












 
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी  वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
Comment on This Article आपकी टिप्पणियां
  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने अगले वर्ष भारत आने का प्रधान मंत्री सिंह का निमंत्रण स्वीकार किया
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
रूसी अधिकारीः उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र विकल्प- परमाणु वार्ताएं     
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available