 |
| US Secretary of State Hillary Clinton (L) with Moroccan Foreign Minister Taib Fassi Fihri before their bilateral meeting Marrakesh, 02 November 2009 |
अमरीका की विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन मध्य-पूर्व और विश्व के अग्रणी औद्योगिक देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के लिए मोरक्को में हैं.
भविष्य की चिंताओं को लेकर मर्राकेच में हो रही इस छठी गोष्ठी में,
नागरिक सामजिक संगठन और निजी सेक्टरों के साथ ही आठ प्रमुख औद्योगिक
राष्ट्रों के संगठन जी-८, और मध्य पूर्व देशों के विदेश मंत्री शामिल हैं.
दो दिन की ये बैठक जो कल संपन्न हो जायेगी इसमें, उस क्षेत्र में बने
विवादों को हल किया जाना, लोकतंत्र की स्थापना, कानूनी व्यवस्था को अमल
में लाया जाना और आर्थिक विकास जैसे मुद्दे शामिल किये गए हैं.
मोरक्को, इटली के साथ मिलकर इस गोष्ठी की मेज़बानी कर रहा है.इटली, जी-८
के अध्यक्ष पद के क्रमानुसार दायित्व में इस समय गोष्ठी की मेज़बानी कर
रहा है.