अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सरकार और कारोबारियों से कहा है कि आर्थिक सुधार के लिए वह सुस्पष्ट और नवप्रवर्तनशील योजनाओं को लोगों के सामने रखे. उन्होंने कहा कि ऐसी योजना के कारण रोजगार के अवसार उपलब्ध हो सकते है और आर्थिक प्रगति भी मुमकिन हो सकती है.
आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ओबामा ने आर्थिक सलाहकारों के एक गुट को संबोधित किया.
जानकारों का मानना है कि अमेरिका में बेरोजगारी का दर और बढेगा. श्री ओबामा ने कहा कि बेरोजगारी कम करना उनके प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य है.
आज जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के निर्माण/उत्पादन क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखने को मिल रही है. राष्ट्रपति ओबामा ने स्थानीय सरकारों और कारोबारियों से अनुरोध किया कि वह उत्पाद और निर्यात क्षेत्र में सुधार लाने के लिए नयी योजनायें बनायें.