 |
| Afghanistan |
अफ़गानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग ने, आगामी शनिवार को होना तय, राष्ट्रपतीय पुर्नचुनाव रद्द करने के बाद विवादस्पद चुनाव में राष्ट्रपति हामिद करज़ई की जीत की घोषणा की है.सोमवारको चुनाव आयोग के प्रमुख अज़ीज़ूल्लाह लूदिन ने कहा कि राष्ट्रपति करज़ई अपने पद पर बने रहेंगे क्योंकि अगस्त में हुए चुनावों के पहले दौर में वही विजयी हुए थे, और सात नवंबर को होने वाले चुनावों में वह एक मात्र प्रत्याशी थे.
आज, सोमवार को, आयोग के अधिकारियों ने कहा की उन्होंने, श्री करज़ई के
पूर्व प्रतिस्पर्धी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के चुनाव में धांधली की चिंताओं
को लेकर चुनाव स्पर्धा से हटने की घोषणा के बाद, सुरक्षा चिंताओं के कारण और ख़र्च बचाने के लिए नए मतदान को रद्द करने का
निर्णय लिया है.
अफ़ग़ानिस्तान स्थित अमरीकी दूतावास और अफ़ग़ानिस्तान की यात्रा पर गए राष्ट्रसंघ महा सचिव बान की मून ने चुनाव रद्द करने के निर्णय का स्वागत किया और श्री करज़ई को बधाई दी.
राष्ट्रसंघ महासचिव, बान की मून, श्री करज़ई और अब्दुल्ला दोनों से मिलने
के लिए आज काबुल पहुंचे हैं. महासचिव की यह यात्रा, ऐसे समय हुई है
जबकि अफ़गानिस्तान में इस समय राजनीतिक दृष्टि से, स्थिति काफी नाज़ुक
है. श्री अब्दुल्ला की, पुर्नचुनाव से हटने की घोषणा ने, श्री करज़ई को यह
चुनावी जीत दिलाने में प्रभावकारी भूमिका निभाई है.
श्री बानकी मून का अफ़गानिस्तान का ये दौरा, पिछले सप्ताह काबुल
में एक गेस्ट हॉउस पर हुए एक भयंकर हमले के बाद हुआ है जिसमें राष्ट्रसंघ
के ५ विदेशी स्टाफ सदस्यों की मृत्यु हुई थी. राष्ट्रसंघ महासचिव ने आज
वचन लिया कि राष्ट्रसंघ, अफ़गानिस्तान को मानवीय सहायता और देश के
विकास में अपने सहयोग के प्रस्ताव को जारी रखेगा.