 |
| HIN! |
अफ़गानिस्तान ने स्वाइन फ्लू के फैलने से रोकने के प्रयास में सारे स्कूल, तीन सप्ताहों के लिए बंद कर दिये हैं.
शिक्षा मंत्रालय ने, सार्वजनिक,और निजी स्कूलों दोनों, के बंद किये जाने की घोषणा आज की.
अफ़गानिस्तान में पिछले सप्ताह पहली बार, स्वाइन फ्लू के कारण एक इंसान की मृत्यु होने का रिकार्ड दर्ज किया गया था.
बताया गया है कि स्वाइन फ्लू का ये शिकार था ३५ वर्षीय एक इन्जीनियर जिसकी काबुल के एक अस्पताल में मृत्यु हुई
अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये व्यक्ति कहां और कब, ऐ- एचवनएनवन वायरस से संदूषित हुआ.
विश्व स्वास्थय संगठन ने कहा है जबकि ४ लाख ४० हज़ार से भी ज़्यादा स्वाइन फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
उसने विश्व में स्वायिन फ्लू से मरने वालों की संख्या ५,७०० से भी अधिक रिकोर्ड की है.