VOANews.com

वॉयस ऑफ़ अमेरिका ▪ Hindiहमें पढ़ें, सब कुछ जानें

03 नवम्बर  2009 

वीओए में आज :

समाचार ४५ भाषाओं में
अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने भृष्टाचार उन्मूलन का प्रण लिया

03/11/2009

Afghan President Hamid Karzai (file photo)
Afghan President Hamid Karzai (file photo)
काबुल में आज, मंगलवार को अपने विजय भाषण में श्री करज़ई ने कहा कि उनका नया प्रशासन “अफ़ग़ानिस्तान का दर्पण” होगा जो संपूर्ण अफ़ग़ान समुदाय को प्रतिबिंबित करेगा. उन्होंने अफ़ग़ान सरकार से “भृष्टाचार का कथित दाग़” हटाने का वचन दिया.

श्री करज़ई ने आगे कहा कि सच्ची विजय केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि संपूर्ण अफ़ग़ान जनता की है जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया.

भूतपूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने सात नवंबर को फिर से होने वाले राष्ट्रपतीय चुनावों से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी, उसके एक दिन बाद, सोमवार को, अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग ने श्री करज़ई को विजयी घोषित किया था.

श्री अब्दुल्ला ने कहा कि वह अगस्त में हुए चुनावों के पहले दौर में हुई व्यापक रूप से हुई धांधली के बारे में चिंता के कारण अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहे हैं.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने श्री करज़ई को उनकी विजय पर बधाई दी लेकिन साथ ही ज़ोर देकर कहा कि अब “सरकार में सुधार” करने, भृष्टाचार उन्मूलन के और गंभीर प्रयास करने और अपनी स्वयं की सुरक्षा करने के लिए अफ़ग़ान सुरक्षा सैनिकों का प्रशिक्षण बढ़ाने  का समय आ गया है.

राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि यह सुनिश्चित कराने के लिए कि अफ़ग़ान जनता वास्तव में “प्रगति का अनुभव कर रही है” वह श्री करज़ई की सरकार से निकट से सलाह मशविरा करते रहेंगे.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रौबर्ट गिब्स ने कहा श्री करज़ई का फिर से चुनाव, वाशिंगटन को अपनी युद्ध नीति बनाने में सहायता करेगा.

चुनाव आयोग ने फिर से चुनाव कराए जाने की योजना रद्द कर दी है और कहा है कि राष्ट्रपति अपने पद पर बने रहेंगे क्योंकि अगस्त में हुए चुनावों में वह विजयी हुए थे और फिर से होने वाले चुनावों में वह एक मात्र उम्मीदवार थे.
 


टिप्पणियां :

टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
 
अपनी टिप्पणियां भेजे

इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.












 
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी  वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
E-mail This Article यह आलेख ई मेल करें
Print This Article प्रिंट करने के पहले यहां देखें
Comment on This Article आपकी टिप्पणियां
  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
राष्ट्रपति ओबामा ने राजकीय यात्रा पर आए भारतीय प्रधान मंत्री का स्वागत किया
राष्ट्रपति ओबामाः अमरीका अफ़ग़ानिस्तान में अपना काम “समाप्त” करेगा
रूसी अधिकारीः उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र विकल्प- परमाणु वार्ताएं     
वाजपेयी, आडवाणी और ठाकरे का नाम लिबरहान आयोग की दोषियों की सूची में
ओबामा दंपति पहले राजकीय भोज की तैयारी में
धर्म और राजनीति का घालमेल घातक: न्यायाधीश लिबरहान
हाल में चीन के कठोर रवैये पर भारत की नज़र: प्रधानमंत्री
भाजपा का कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप  
कश्मीर भारत-पाकिस्तान का आपसी मामला: चीन
46 लोगों की मौत के बाद फिलीपीन्स में आपातकाल की घोषणा
ईरानः यूरेनियम बाहर भेजने का विरोधी नहीं   
भारतीय प्रधान मंत्री ने अमरीकी व्यापार नेताओं को संबोधित किया
भारतीय प्रधानमंत्री की अमरीका यात्रा में चिंताजनक मुद्दों पर विचार-विमर्श
भारतीय प्रधान मंत्री की  अमरीका  यात्रा में वार्ताओं के प्रत्याशित विषय  Video clip available
भारत के प्रधान मंत्री अमरीका के सरकारी दौरे पर
राष्ट्रपति ओबामा ने विज्ञान और गणित की शिक्षा का अभियान शुरू किया   
अमरीकी विदेशमंत्री ने तालिबान के साथ अफ़गान शांती वार्ताओं के प्रति सावधान किया
अमरीकी घरों की बिक्री में वृद्धि, मूल्यों में गिरावट
पाकिस्तान में ताज़ा लड़ाई में १८ उग्रवादियों की मौत
ईरान के युद्धाभ्यास दूसरे दिन भी जारी
अफ़गानिस्तान में हुए हमले में ४ अमरीकी, ३ अफ़गान सैनिकों की मृत्यु
श्री लंका के राष्ट्रपति का समय पूर्व चुनाव कराए जाने का आह्वान    
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए सैनिक अभ्यास शुरू किए   
इंडोनेशिया में नौका डूबने से २९ लोगों की मौत अधिकांश लोगों को बचा लिया गया
पाकिस्तानी सैनिकों  ने तालिबान के अड्डे में पांच उग्रवादियों को मारा   
अमरीकी विधायकों में अफ़गानिस्तान को लेकर मतभेद
कंधार में ५ अफ़गान सीमा प्रहरियों की ह्त्या
भारत में बम विस्फोट में ७ की मौत
दलाई लामाः चीन के प्रति राष्ट्रपति ओबामा का रुख़ नरम नहीं    
श्री लंका तमिल युद्ध-शरणार्थियों को मुक्त करेगा  
इराक़ी विधायक चुनाव कानून में आये गतिरोध को दूर करने में विफल रहे
अमरीकी स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पर अब संसद में बहस
अमेरिका के साथ संबंध हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण: मनमोहन सिंह     
समझौता एक्सप्रेस टीवी कार्यक्रम नवम्बर १९  Video clip available