|
पाकिस्तानी सेनाः दक्षिणी वज़ीरिस्तान में 21 उग्रवादी मारे गए
|
03/11/2009
|
|
 |
Pakistan army tank is transported by truck
|
पाकिस्तानी थल सेना ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे आदिवासी क्षेत्र दक्षिणी वज़ीरिस्तान में आगे बढ़ते हुए उन्होंने 21 से अधिक उग्रवादियों को मार डाला है.
सेना ने कहा कि लड़ाई में एक सैनिक भी मारा गया.
हताहतों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.
पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वज़ीरिस्तान से उग्रवादियों का सफ़ाया करने का प्रण लिया हुआ है जो पाकिस्तानी तालिबान नेता हकीमुल्लाह महसूद के लड़ाका सैनिकों का अड्डा है.
सोमवार को रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी थल सेना के मुख्यालय के निकट हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 35 लोग मारे गए थे, जबकि पूर्वी शहर लाहौर में हुए एक अन्य आत्मघाती बम हमले में कई पुलिस कर्मियों सहित सात लोग घायल हो गए थे.
यह हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब पाकिस्तान सरकार ने महसूद और अन्य एक दर्जन से अधिक तालिबान नेताओं को जीवित या मृत पकड़े जाने के लिए सूचना उपलब्ध कराने वाले को 50 लाख डौलर के पुरस्कार की घोषणा की है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.