इराक ने ब्रिटेन और चीनी कंपनियों के साथ औपचारिक तेल सौदे पर हस्ताक्षर कर लिए है. इस सौदे के बाद दक्षिण में स्थित बड़े तेल मैदान से तेल का उत्पादन मुमकिन हो जायेगा.
इराक के तेल मंत्री हुसैन-अल-शहरिस्तानी ने आज इस सौदे के अंतिम स्वरुप को मंजूरी दी, ब्रिटेन की बी पी और चीन के सी एन पी सी को इस तेल मैदान से तेल निकालने और तेल उत्पादन के लिए अनुमति दे दी गयी है.
रुमैला तेल मैदान दुनिया के सबसे बड़े तेल मैदानों में से एक है. इस मैदान में १८ अरब बैरल क्रूड तेल मौजूद है. इसी मैदान से इराक के कूल तेल का आधा हिस्सा निकला जात है. इराक से प्रतिदिन लगभग २५ लाख बैरल तेल निकला जाता है.
बी पी और सी एन पी सी की योजना है जिसके अंतर्गत इस मैदान से रोजाना १० लाख बैरल तेल निकला जायेगा. तब इस मैदान से कूल २८ लाख ५०, ००० बैरल तेल निकलेगा.
यह दोनों कंपनियां इस योजना के लिए तक़रीबन ५० अरब डॉलर खर्च कर रहीं हैं.
इराक की ज्यादातर आमदनी तेल के निर्यात से आती है.