|
|
|
अफ़ग़ान राष्ट्रपति करज़ई की एकता सरकार की स्थापना की योजना
|
03/11/2009
|
|
 | | Afghan President Hamid Karzai (file photo) | अफ़ग़ानिस्तान के निर्वाचित राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा है कि वह संपूर्ण देश का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व करने वाली एकता सरकार की स्थापना करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने भृष्टाचार उन्मूलन और अफ़ग़ान सुरक्षा सैनिकों को और शक्तिशाली बनाने का भी वचन दिया. वह, चुनाव अधिकारियों द्वारा बीस अगस्त के विवादास्पद चुनावों में विजयी घोषित किए जाने के एक दिन बाद काबुल में बोल रहे थे. इस बारे में इस्लामाबाद से ऐय्याज़ गुल बताते हैः
राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने काबुल में एक पत्रकार सम्मेलन में बताया कि पांच वर्षों की नई कार्यावधि में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और अच्छा प्रशासन सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकताएं होंगी. अफ़ग़ान नेता ने कहा कि अपने इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वह एकता सरकार की स्थापना करेंगे.
उन्होंने कहा “मेरी सरकार सभी अफ़ग़ानियों के लिए होगी और जो कोई भी मेरे साथ काम करना चाहता है, उनका स्वागत है, चाहे उन्होंने चुनावों में मेरा विरोध किया हो या मुझे समर्थन दिया हो.”
अमरीका और अन्य पश्चिमी देश, अफ़ग़ान सरकार में व्यापक रूप से व्याप्त भृष्टाचार समाप्त कराने के पर्याप्त क़दम न उठाने के लिए करज़ई प्रशासन की आलोचना करते रहे हैं.
फिर से निर्वाचित हो जाने पर श्री करज़ई को बधाई देते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़ग़ान नेता से सुधार लागू करने और भृष्टाचार के विरुद्ध क़दम उठाने का आग्रह किया.
राष्ट्रपति करज़ई ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए कड़े क़दम उठाने का वचन दिया है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|
|
|