|
अमरीका में फ़ैक्ट्रियों को दिए जाने वाले और्डर फिर बढ़े, 2010 में यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में विकास के संकेत
|
03/11/2009
|
|
 |
| US dollar |
मंगलवार को अमरीकी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा फ़ैक्ट्रियों को दिए जाने वाले नए और्डर 9.10 प्रतिशत बढ़े जबकि आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान 8.10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का था. अमरीकी उद्योग में आर्थिक बहाली का संकेत देने वाली यह ताज़ा रिपोर्ट है.
मंगलवार को ही योरोपीय आयोग ने कहा कि उसे प्रत्याशा है कि यूरो का इस्तेमाल करने वाले 16 देश अगले वर्ष 7.10 प्रतिशत आर्थिक विकास की रिपोर्ट देंगे, जबकि इसके पहले विकास की दर काफ़ी कम करके आंकी गई थी.
लेकिन आयोग ने चेतावनी दी कि यूरो क्षेत्र में कुछ समय तक बेरोज़गारी की दर ऊंची रहेगी क्योंकि कंपनियों में नौकरियों की कटौती जारी है.
हाल में प्रमुख वैश्विक बैंकिंग कंपनी एचएसबीसी ने कहा कि वह ब्रिटिश खुदरा बैंकिग डिवीज़न में 1,700 नौकरियों में कटौती करेगी.
फ़ीनिश-जर्मन दूर संचार उपकरण निर्माता नोकिया सीमन्स नेटवर्क ने भी चेतावनी दी है कि ख़र्च कम करने के लिए वह अपने कर्मचारियों की संख्या में 5,700 की कटौती करेगा.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.