गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आज मंगलवार को कहा है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस धार्मिक उन्माद और घोर पूर्वाग्रह का परिणाम है. उन्होंने कहा कि इसकी हर तरह से निंदा की जानी चाहिये और ये बहुसंख्यकों का कर्तव्य है कि वो अल्पसंख्यकों की रक्षा करें.
श्री चिदंबरम ने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा करने वालों की भर्त्सना की जानी चाहिये.
देवबंद में जमात-उलेमा-ए-हिंद के एक कार्यक्रम में उन्होंने संस्था द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध फतवा जारी करने के निर्णय की प्रशंसा की. गृहमंत्री ने कहा कि न केवल मुस्लिम बल्कि कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति इस निर्णय का पालन करेगा.