 |
| Burma's opposition leader Aung San Suu Kyi (2008 file photo) |
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने आज, बुधवार को अमरीका के सहायक विदेश मंत्री कर्ट कैम्बेल के साथ एक होटल में लगभग दो घंटों तक निजी वार्ताएं कीं. तत्काल ही वार्ताओं का कोई विवरण उपलब्ध नहीं हो सका. श्री कैम्पबेल ने औंग सान सू ची की पार्टी नेशनल लीग फ़ौर डेमोक्रेसी के वरिष्ट सदस्यों और बर्मा के कई जातीय दलों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की.
औंग सान सू ची से भेंट के कुछ घंटों पहले पूर्व एशिया के लिए उच्च अमरीकी कूटनीतिज्ञ श्री कैम्पबेल और उनके सहकारी स्कौट मर्सिएल ने प्रधान मंत्री थान श्वे से बर्मा की प्रशासनिक राजधानी नेपीडाव में भेंट की थी.
सितंबर 1995 में राष्ट्रसंघ में अमरीका की तद्कालीन दूत मैडलीन अलब्राइट की बर्मा यात्रा के बाद से श्री कैम्पबेल वहां की यात्रा करने वाले सर्वोच्च अमरीकी अधिकारी हैं. अमरीकी अधिकारियों की बर्मा की दो दिनों की यात्रा के समापन पर रंगून स्थित अमरीकी दूतावास ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि अमरीकी अधिकारियों ने, राष्ट्रीय पुनर्मेल, और बर्मा में सभी पक्षों के समावेश वाली राजनीतिक प्रक्रिया के बारे में बर्मा सरकार, प्रतिपक्ष और जातीय दलों के बीच वार्ताएं किए जाने की पुनर्पुष्टि की.