|
हमारे पिता का व्यवहार अच्छा नहीं थाः ओबामा के सौतेले भाई
|
04/11/2009
|
|
 |
| President Obama's father, Barack Obama Sr. (undated photo) |
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सौतेले भाई ने कहा है कि उनके पिता अनुचित व्यवहार करते थे. मार्क ओकोथ ओबामा नादेसंजों जो राष्ट्रपति ओबामा के सौतेले भाई हैं उन्होंने अपनी नई किताब में अपने पिता के बारें में लिखा है.
चीन के शेंजहें शहर में इस किताब को लेकर हुए पत्रकार सम्मेलन के दौरान मार्क ओबामा ने यह बात कही. मार्क ओबामा अब चीन में ही रहते है. मार्क ओबामा की किताब का नाम है ' नैरोबी तो शेंजहें.' यह किताब काल्पनिक कहानी है लेकिन साथ ही मार्क ओबामा का कहना है कि यह किताब उनकी अपनी जीवनी से भी प्रेरित है.
मार्क ओबामा ने कहा कि उनके पिता बराक ओबामा सीनियर उन्हें और उनकी माता रूथ, दोनों को मारते पीटते थे. रूथ, ओबामा सीनियर की तीसरी पत्नी थीं.
राष्ट्रपति ओबामा जब बहुत छोटे थे तभी उनके पिता ने उनकी माता आन दन्हाम का साथ छोड़ दिया था. इसीलिए राष्ट्रपति ओबामा ने अपने पिता के साथ बिल्कुल समय नहीं बिताया. मार्क ओकोथ ओबामा नादेसंजों ने कहा कि वह अपने सौतेले भाई राष्ट्रपति बराक ओबामा से अगले महीने उनकी पहली चीन यात्रा के दौरान मिलेंगे. इन दोनों के पिता बराक ओबामा सीनियर की १९८२ में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी तब वह ४६ वर्ष के थे.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.