|
अमरीका में हुए राज्य सरकार चुनावों में रिपब्लिकन विजयी
|
04/11/2009
|
|
 |
| Voters cast their ballots at Centreville High School in Clifton, Virginia |
मंगलवार को अमरीका में हुए राज्य सरकार चुनाव परिणामों के असर को लेकर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों में मतभेद है. इन चुनावों में रिपब्लिकनों की भारी विजय हुई है, जिनमें दो राज्यों में गवर्नर भी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों को ही चुना गया है.
रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष माइकल स्टील ने कहा कि पूर्वी राज्य वर्जीनिया में रिपब्लिकन उम्मीदवार की विजय से मतदाताओं का “स्पष्ट संकेत” मिला है कि मतदाता राष्ट्रपति बराक ओबामा की “उदारवादी कार्यसूची” से तंग आ चुके हैं.
मंगलवार को हुए चुनावों में रिपब्लिकनों को तीन उच्च पद प्राप्त हुए जिनमें गवर्नर का पद भी शामिल है. न्यू जर्सी राज्य में भी गवर्नर पद पर एक रिपब्लिकन ही विजयी हुए हैं.
डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष और वर्जीनिया राज्य के वर्तमान गवर्नर टिम केन ने कहा कि परिणाम, “राष्ट्र का मूड नहीं दर्शाते”. श्री केन ने कहा कि इस समय राष्ट्रपति ओबामा को मिलने वाला समर्थन, सन् 2008 में उन्हें न्यू जर्सी और वर्जीनिया राज्यों में मिले मतों की तुलना में अधिक है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.