इस महीने जारी किये आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अक्टूबर महीने में नौकरियों की कटौती में थोडी कमी आई है. लेकिन जानकारों का मानना है कि बावजूद इसके बेरोजगारी की दर कम नहीं होगी.
इस रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में २ लाख ३ हजार नौकरियां कम की गईं तो सितम्बर के महीने में २ लाख २७ हजार नौकरियां काटी गईं थीं.
चैलेंजर नाम की एक कंपनी जो बेरोजगारों की संख्या के बारे में जानकारी रखती है, इस कंपनी के अनुसार अक्टूबर में बेरोजगारी की दर भी सितम्बर महीने से थोड़ी कम थी.
लेकिन जानकार फिर भी मानते हैं कि अगले वर्ष तक बेरोजगारी की दर १० फीसदी से आगे जाएगी और उसके कुछ समय बाद यह दर कम होने की उम्मीद है.